
सरोज रात्रे
कटघोरा, जिला कोरबा
कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां ठंड की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कटघोरा क्षेत्र के कसाईपाली ग्राम में बने यात्री प्रतीक्षालय में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक ठंड के कारण व्यक्ति की जान गई है।

मौके पर पहुंची दीपिका पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




