बलरामपुर

बलरामपुर में हाथी का आतंक, ग्रामीण को दौड़ाया, गिरकर हुआ गंभीर घायल

रिपोर्टर:-दयाशंकर यादव
लोकेशन:-वाडफनगर, बलरामपुर

बलरामपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी और ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है।
वाडफनगर वन परिक्षेत्र के भगवानपुर इलाके में एक जंगली हाथी ने ग्रामीण को दौड़ा लिया, जिससे भागते समय वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति की पहचान रामलाखन गोड, पिता रामपत गोड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अचानक हाथी के सामने पहुंच गया था, जिसके बाद हाथी ने उसे दौड़ाया। जान बचाने के प्रयास में वह गिर गया और गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को सरकारी वाहन के जरिए सिविल हॉस्पिटल वाडफनगर में भर्ती कराया गया।

फिलहाल घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया है और बीते कई दिनों से वाडफनगर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button