जांजगीर-चांपा

जमीन पर कब्जे से भड़के ग्रामीण — बलौदा थाना के पास धरना, बोले “हमारी जमीन हमें वापस दो”

बलौदा, जांजगीर-चांपा
बलौदा थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव में आज सुबह से तनाव और विरोध का माहौल बना हुआ है।
गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने चारपारा वासियों द्वारा कथित अवैध कब्जे के विरोध में थाने के सामने सड़क पर चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन के आदेश के बावजूद भी कब्जा नहीं हटाया गया, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और पशुओं के चरने की जगह बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

हम इस वक्त मौजूद हैं बलौदा थाना परिसर के पास, जहाँ ग्रामीण सुबह से ही धरने पर डटे हैं। उनका कहना है कि चारपारा गांव के कुछ लोगों ने शनिचरा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
कई बार कलेक्टर, तहसीलदार और पटवारी को आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई — सिर्फ नोटिस जारी किए गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार के दिन, जब सरकारी छुट्टी थी, चारपारा के लोगों ने विवादित जमीन पर धान की बुआई कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जा हुआ है, वही उनका चारागाह और निस्तारी स्थल है — अब वहाँ पशुओं के चरने की कोई जगह नहीं बची।
एक ग्रामीण ने बताया,

“हमारे पशु अब दूसरे गांव जाने को मजबूर हैं। कई बार ट्रक की चपेट में आकर मर जाते हैं। प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं होती। अब हमारी जमीन वापस चाहिए।”

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

फिलहाल बलौदा पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है, हालांकि प्रदर्शनकारियों को अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
ग्रामीणों का गुस्सा और प्रशासन की चुप्पी — दोनों ही हालात को और गंभीर बना रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button