प्राइवेट एथेनॉल प्लांट का ग्रामीण कर रहे हैं विरोध

लोकेशन – मुंगेली,छत्तीसगढ़
संवाददाता – विनोद जायसवाल
दिनांक – 15/1/2026
ग्राम पंचायत सिल्ली के आश्रित ग्राम कैथनवागांव और आसपास के इलाकों में प्रस्तावित प्राइवेट एथेनॉल प्लांट को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि इस परियोजना से क्षेत्र में जल संकट और प्रदूषण की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस योजना पर पुनर्विचार की मांग की है सिल्ली पंचायत और उसके आसपास के गांव पहले ही इस वर्ष सूखा प्रभावित घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में मेसर्स आर. एस. डी. एल. बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट के लिए भारी मात्रा में पानी की आवश्यकता होगी, जिससे भू-जल स्तर और नीचे जाने की आशंका जताई जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि एथेनॉल प्लांट से निकलने वाला अपशिष्ट जल और रासायनिक तत्व खेती, जल स्रोतों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासनिक कार्यालय में आवेदन देकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं
ग्रामीणों का कहना की
हमारा इलाका पहले से पानी की कमी से जूझ रहा है। अगर यहां एथेनॉल प्लांट लगा तो पीने के पानी और खेती दोनों पर संकट आ जाएगा
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जनसुनवाई की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही। पहले भी जनसुनवाई की वीडियोग्राफी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक वीडियो नहीं दी गई है और जो दस्तावेज मिले हैं वे अधूरे बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि परियोजना को मंजूरी देने से पहले विस्तृत पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन कराया जाए और आम जनता की सहमति सुनिश्चित की जाए अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की आशंकाओं को गंभीरता से लेते हुए इस प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट पर क्या निर्णय लेता है।




