सक्ती में ग्रामीणों ने पकड़ा ट्रैक्टर, सरकारी जमीन से काटी गई लकड़ी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
लोकेशन: सक्ती, छत्तीसगढ़
सक्ती क्षेत्र के मालखरौदा थाना अंतर्गत सारसडोल में आज एक अवैध लकड़ी कटाई का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, अर्जुन कौहा की लकड़ी सरकारी जमीन से काटी जा रही थी, जिसे ग्रामीणों ने समय रहते पकड़ लिया।
घटना के दौरान ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोककर तीन युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू साहू, सुरेन्द्र सिदार और रिंकू साहू शामिल हैं। सभी आरोपी जैजैपुर के नंदेली गांव के रहने वाले बताए गए हैं। आरोपियों ने लकड़ी को ट्रैक्टर में लोड कर ले जाने की कोशिश की थी।


ग्रामीणों ने आरोपियों को ट्रैक्टर सहित सीधे थाना पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर लकड़ी और वाहन को जब्त कर वन विभाग को सौंप दिया। इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से शामिल रही।
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यह संदेश गया कि सरकारी जमीन पर अवैध कटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।




