सक्ती

पिरदा में ओवरलोड राखड़ हाइवा के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लोकेशन: सक्ती जिला, ग्राम पिरदा
दिनांक: 25/12/2025
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय

सक्ती जिले के पिरदा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां ग्रामीण ओवरलोड राखड़ हाइवा के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।
भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पिरदा से गुजर रही राखड़ से भरी ओवरलोड हाइवा गाड़ियों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि दिन-रात दौड़ रही इन भारी गाड़ियों से गांव की सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो गई है…
टूट-फूट, धूल और हादसे के खतरे ने लोगों को डर और चिंता में डाल दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड होने के कारण गाड़ियां बेकाबू होती हैं…
स्कूल के समय बच्चों को सड़क पार कराना मुश्किल हो गया है…
जबकि बुजुर्ग और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राखड़ गाड़ियों को दूसरे रूट से डायवर्ट किया जाए…
और ओवरलोड वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं मिला… तो वे कड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

फिलहाल ग्रामीणों ने प्रशासन को लिखित में शिकायत दी है और किसी बड़ी दुर्घटना के पहले कार्रवाई की अपील की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button