बलरामपुर

तातापानी में नशेड़ी युवक का उत्पात, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई

बलरामपुर | तातापानी

रिपोर्टर: दयाशंकर यादव

बलरामपुर जिले के तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र से नशे के कारण कानून-व्यवस्था बिगड़ने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए और जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में राहगीरों और बच्चों पर पत्थर फेंक रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी और और भी आक्रामक हो गया।

युवक की हरकतों से गुस्साए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तातापानी परिसर के समीप हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि युवक ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की।

पुलिस के अनुसार युवक अत्यधिक नशे में था। कोई औपचारिक शिकायत सामने नहीं आने के कारण और स्थिति शांत होने के बाद पुलिस ने नशा कम होने पर युवक को छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि सार्वजनिक स्थलों पर नशे के बढ़ते मामलों पर प्रशासन की सख्ती कितनी जरूरी है, ताकि आम लोगों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button