उड़ती धूल से परेशान ग्रामीण आज करेंगे चक्का जाम, NH-343 पर ठप होगी आवाजाही

रिपोर्टर – दयाशंकर यादव
लोकेशन – ग्राम जमान्तपुर, बलरामपुर
बलरामपुर जिले के ग्राम जमान्तपुर में आज हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर निर्माण कार्य से उड़ती भारी धूल और काम की धीमी रफ्तार से परेशान ग्रामीणों ने आज चक्का जाम का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान न तो नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी दिखाई दे रही है।
धूल के कारण राहगीरों, स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को आवेदन देने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी से नाराज़ होकर आज ग्रामीण बैंक जमान्तपुर के पास धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे।




पूरा मामला बलरामपुर जिले के ग्राम जमान्तपुर का है, जो तातापानी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आता है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर क्या ठोस कदम उठाता है।




