सक्ती

विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम सक्ती पहुँची — 4.52 लाख किमी की पैदल यात्रा करने वाली रिकॉर्डधारी टीम ने शुरू किया जन-जागरूकता अभियान

रिपोर्टर : दीपक यादव
लोकेशन : सक्ती, छत्तीसगढ़
दिनांक : 10/12/2025

गिनीज़–लिम्का रिकॉर्ड होल्डर विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम सक्ती पहुँची

गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित विश्वशांति विश्वपदयात्रा टीम आज नवगठित जिला सक्ती पहुँची।
यह टीम अब तक 4,52,000 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुकी है और विश्वभर में कई सामाजिक–पर्यावरणीय अभियानों का नेतृत्व कर चुकी है।

टीम के प्रमुख सदस्य —
अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप, गोविन्दा नन्द

इस समय यह दल छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में विश्वशांति विश्वपदयात्रा एवं रथयात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहा है।

सक्ती जिले में दो दिवसीय प्रमुख कार्यक्रम

विश्वपदयात्रा टीम द्वारा सक्ती में विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—

स्कूलों एवं कॉलेजों में संगोष्ठियाँ

युवाओं से संवाद कार्यक्रम

नगर में विश्वशांति रथयात्रा

पर्यावरण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ

टीम का मुख्य लक्ष्य—
पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सरकारी योजनाओं का प्रचार एवं सामाजिक जागरूकता फैलाना।

टीम की उपलब्धियाँ (Record Highlights)

कुल यात्रा : 4,52,000 किलोमीटर (11 देशों में अभियान)

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप यात्रा – 2018 में सफल

14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण

भारत के 600+ जनपदों में अभियान सम्पन्न

उत्तराखंड, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव, महाराष्ट्र के सभी जिलों में यात्रा पूरी

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 23 जिलों की यात्रा पूर्ण, अब सक्ती में 2 दिवसीय कार्यक्रम जारी

यात्रा की प्रेरक कहानी

विश्वपदयात्रा की शुरुआत 30 जुलाई 1980 को
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी
अवध बिहारी लाल द्वारा की गई।

वर्ष 1980 की भीषण बाढ़ में उनका गाँव व परिवार जलमग्न हो गया था।
कई घंटे तक एक बरगद के पेड़ को पकड़कर संघर्ष करने के बाद
सेना व रेस्क्यू टीम ने उनकी जान बचाई।

इस घटना ने उन्हें जीवनभर के लिए प्रेरित किया—
“मानवता, प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हेतु जीवन समर्पित करना है।”

2001 से कई लोग उनसे जुड़े और आज यह 20 सदस्यीय दल—

पर्यावरण संरक्षण

प्रदूषण नियंत्रण

स्वच्छ भारत

सड़क सुरक्षा

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ

जल संरक्षण

मतदाता जागरूकता

जैसे विषयों पर पूरे देश में अभियान चला रहा है।
यात्रा के दौरान दल का एक सदस्य सेवा कार्य करते हुए शहीद भी हो चुका है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button