छत्तीसगढ़बलरामपुर

रामानुजगंज में वोटर लिस्ट विवाद गरमाया, कांग्रेस का आरोप—मुस्लिम समुदाय को बनाया जा रहा निशाना

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन: बलरामपुर, छत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम काटने पर विवाद

रामानुजगंज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय ने आरोप लगाया है कि सुनियोजित तरीके से एक खास वर्ग को टारगेट कर वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों का कहना है कि जिन व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया है, वे वर्षों से क्षेत्र के स्थायी निवासी हैं और उनकी कई पीढ़ियां यहीं रह चुकी हैं। इसके बावजूद उनके नाम काटने की प्रक्रिया से लोगों में भारी नाराजगी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मधु गुप्ता ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि यदि किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गया, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

ग्राम महावीरगंज निवासी इम्तियाज अंसारी ने बताया कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं और लगातार मतदान करते आ रहे हैं। इसके बावजूद उनका नाम हटाने का आवेदन दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है और इसमें एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।

चंद्रनगर निवासी गुलाम नबी अंसारी ने दावा किया कि उनके गांव के दो पोलिंग बूथों में करीब 100 लोगों के नाम काटने के लिए आवेदन दिया गया है, और सभी नाम मुस्लिम समुदाय के हैं, जिससे भेदभाव की आशंका और गहरा गई है।

कांग्रेस और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब नजर प्रशासन की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button