सोना-चांदी में साप्ताहिक तेजी, निवेशकों को मिला बड़ा संकेत

इस हफ्ते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। सोना ₹2,340 महंगा होकर ₹1,37,122 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले सप्ताह ₹1,34,782 था। वहीं चांदी की कीमत ₹8,258 बढ़कर ₹2,42,808 प्रति किलो हो गई है। लगातार बढ़ते दाम निवेशकों और आम खरीदारों दोनों का ध्यान खींच रहे हैं।
पूरे साल 2025 की बात करें तो सोने की कीमत में 75% की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, वहीं 31 दिसंबर 2025 तक यह ₹1,33,195 पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी ने भी जबरदस्त उछाल दिखाया और 167% की तेजी के साथ ₹86,017 से बढ़कर ₹2,30,420 प्रति किलो हो गई।
विशेषज्ञों के अनुसार सोने में तेजी के प्रमुख कारणों में डॉलर की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक अनिश्चितताएं और चीन जैसे देशों द्वारा रिजर्व में भारी मात्रा में सोने की खरीद शामिल है। वहीं चांदी में तेजी इंडस्ट्रियल डिमांड, टैरिफ का डर और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की अग्रिम खरीद के कारण बनी हुई है।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि चांदी इस साल ₹2.75 लाख और सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।




