कोरबा में कूप कटिंग को लेकर वन विभाग और ग्रामीणों के बीच क्यों मची है तकरार..?

कोरबा, छत्तीसग़ढ
संगम दुबे
कोरबा वनमंडल के ग्राम कोलगा में हो रही कूप एवं पेड़ों की कटाई को लेकर जनाक्रोश भड़क पड़ा हैं, सोमवार को विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में कोरबा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां ग्रामीणों को कलेक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले रोक दिया गया, ग्रामीणों ने पेड़ कटाई का पुरजोर विरोध किया है।


ग्रामीणों ने जंगल में कोलगा के जंगलों न चल रही कूप एवं पेड़ कटाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना हैं कि जल जंगल जमीन को नुकसान होने नहीं देंगे, आदिवासी क्षेत्र होने के कारण वह जंगलों पर निर्भर रहते है।


ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित वन अधिकारी ग्राम वन सुरक्षा समिति को बिना सूचना और बिना सहमति लिए बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से जंगल के पेड़-पौधों की कटाई करवा रहे हैं। जब ग्रामीणों ने कटाई रोकने का निवेदन किया, तब भी कार्य जारी रहा। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा कटाई से जुड़ी सामग्री जब्त की गई। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा एकतरफा कार्रवाई करते हुए करीब दस ग्रामीणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया।इस पूरे घटनाक्रम से गांव में रोष का माहौल है।




