सक्ती

पत्नी ने पति की हत्या, पति के हत्या के आरोप मे पत्नी गिरफ्तार , डभरा पुलिस की कार्यवाही

लोकेशन सक्ति जिला
दिनांक 05/01/2026
रिपोर्टर लाला उपाध्याय

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठनगन में कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में शिक्षक अनिल भार्गव की मौत हो गई थी ! जिसकी सूचना विधवत थाने को दी गई ,,डभरा थाना की टीम जब वहां पहुंची तो उन्हें मृत्यु संदेहासपद लगी और उन्होंने फॉरेंसिक टीम को जांच हेतु बुलवाया,, वही फॉरेंसिंग टीम के द्वारा मौत पर शंका जाहिर करते हुए हत्या कि ओर इशारा किया ! तब जाकर डभरा पुलिस द्वारा गहन पूछताछ शुरू कर दिया ,,पूछताछ के दौरान जब मृतक की पत्नी सीमा भार्गव से पुलिस ने पूछताछ किया तो,, उसने बताया कि उसका पति अनिल भार्गव आए दिन शराब पीकर गाली गलौज मारपीट करता था,जिससे वह बहुत परेशान थी !

आरोपिया के पति अनिल भार्गव शिक्षक के पद पर पदस्थ था,, जो की आए दिन शराब पीकर गाली गुप्ता मारपीट कर प्रताडित किया करता था,, घटना दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को भी मृतक शराब के नशे मे धुत घर पहुंचा और घर जाकर सीमा भार्गव को गाली गुप्तार करते हुए वाईपर से मारपीट करने लगा,, रोज रोज के प्रताडना से तंग आकर आरोपिया ने मृतक कॊ धक्का दिया मृतक मुह के बल वही रहे बाटबट में जा गीरा l

धक्का लगने के कारण उसके सीने मे चोट लगा व मुह व नाक से खुन निकलने लगा,,घटना से डर कर आरोपियां ने वही मृतक को कंबल से ढक दिया जब सुबह देखा तो अनिल भार्गव की मौत हो चुकी थी ! आरोपिया से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया ! जिस पर डभरा पुलिस द्वारा दिनांक 3 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया,,जिस न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button