राजनीति

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू: 19 दिनों में 15 बैठकें, सरकार ने सर्वदलीय बैठक में मांगा सहयोग—13 अहम बिल पेश होंगे

देश की संसद का शीतकालीन सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कुल 19 दिनों तक चलेगा, जिसमें 15 बैठकें निर्धारित की गई हैं। सत्र से पहले सरकार ने संसद के दोनों सदनों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक आयोजित की।

सरकार ने सर्वदलीय बैठक में सहयोग की अपील की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 36 राजनीतिक दलों के 50 नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सरकार ने सभी दलों से अपील की है कि सत्र के दौरान सदन चलाने में सहयोग दें, ताकि महत्वपूर्ण विधायी कार्य बिना बाधा पूरे किए जा सकें।

सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा को तैयार

किरन रिजिजू ने कहा कि सरकार सदन के नियमों के अनुसार, विपक्ष या अन्य दलों द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

सत्र में 13 अहम बिल होंगे पेश

19 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 13 विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं, जिन्हें चर्चा के बाद पास कराने की तैयारी है। प्रमुख बिल इस प्रकार हैं—

नेशनल हाईवे (संशोधन) बिल

एटॉमिक एनर्जी बिल

कॉर्पोरेट लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल

इंश्योरेंस लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल

हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल–2025

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

सेंट्रल एक्साइज़ (अमेंडमेंट) बिल, और

हेल्थ सिक्योरिटी एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल–2025
भी पेश करेंगी।

सप्लीमेंट्री डिमांड्स पर भी होगी चर्चा

इसके अलावा, वर्ष 2025–26 के लिए पहला सप्लीमेंट्री डिमांड्स फॉर ग्रांट्स भी सदन में चर्चा और मतदान के लिए रखा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button