जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ, IG रामगोपाल गर्ग ने साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है… जहां आज महिला थाना जांजगीर का विधिवत शुभारंभ किया गया… बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया…



इस दौरान परिवार परामर्श से जुड़े काउंसलरों को सम्मानित किया गया… वहीं जिले की महिला कमांडो टीम के कार्यों की भी सराहना की गई…
आईजी ने प्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला थाना महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल देने में अहम भूमिका निभाएगा…



कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा को लेकर भी विशेष जोर देखने को मिला… आईजी ने साइबर थाना का निरीक्षण कर मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए… साथ ही “संचार साथी” ऐप के जरिए आम लोगों को साइबर ठगी से बचने की जानकारी दी…



इसके अलावा जिले के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया… और आदिवासी गोड़ समाज द्वारा शराब छोड़ स्वरोजगार अपनाने की पहल की सराहना की गई…
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का मजबूत संदेश देने वाला रहा…




