सूरजपुर

श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन, हजारों श्रमिकों को मिली सहायता

रिपोर्टर:- सुरेन्द्र साहू
लोकेशन:- सूरजपुर, छत्तीसगढ़

एंकरसूरजपुर जिले के तिलसिंवा ऑडिटोरियम में श्रमिक जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी दिशा में सरकार लगातार योजनाओं का विस्तार कर रही है, ताकि श्रमिकों को सीधे लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जिले के 2539 श्रमिक हितग्राहियों को लगभग 99 लाख 66 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इसके साथ ही मिनी महतारी जतन योजना, सियान योजना और नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना के डेमो चेक भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर चिंतामणि महाराज, शकुंतला पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमिकों को संबोधित किया और कहा कि श्रमिक समाज विकास की नींव हैं, जिनके बिना प्रगति की कल्पना संभव नहीं है।
श्रमिक जन संवाद सम्मेलन के माध्यम से श्रमिकों को न केवल योजनाओं की जानकारी मिली, बल्कि सरकार की मंशा भी स्पष्ट हुई कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनका सशक्तिकरण राज्य की प्राथमिकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button