छत्तीसगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरमकेला में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

बरमकेला

बरामकेला में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों और इसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने, समय पर हस्तक्षेप करने और संदिग्ध मामलों की सूचना संबंधित विभागों को देने की प्रतिबद्धता जताई।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करते हुए बाल विवाह की घटनाओं को शून्य स्तर तक लाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button