टेक्नोलॉजी

दुनियाभर में X हुआ डाउन, भारत समेत कई देशों में यूजर्स परेशान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस अचानक दुनियाभर में ठप हो गई, जिससे भारत सहित कई देशों के यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, यूजर्स को मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। लोग न तो नई पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही टाइमलाइन रिफ्रेश हो रही है। कई यूजर्स ने बताया कि लिंक भी लोड नहीं हो रहे हैं।


अमेरिका में सबसे ज्यादा असर देखा गया, जहां कुछ ही मिनटों में 29,000 से ज्यादा यूजर्स ने सर्विस डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई अन्य देशों से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं।
भारत में रात करीब 8:17 बजे से समस्या शुरू हुई और महज 15 मिनट के भीतर शिकायतों की संख्या 4,500 के पार पहुंच गई। यूजर्स बार-बार स्क्रीन रिफ्रेश करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्क्रीन या तो खाली दिख रही है या लगातार लोडिंग हो रही है।
मोबाइल ऐप पर कई यूजर्स को “Can’t retrieve posts at this time, please try again later” का मैसेज दिखाई दे रहा है। हालांकि नोटिफिकेशन मिल रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि बैकग्राउंड में एक्टिविटी जारी है, लेकिन कंटेंट एक्सेस नहीं हो पा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या प्लेटफॉर्म के कोर सर्वर या ग्लोबल सर्विस में आई तकनीकी खामी के कारण हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी Elon Musk के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर कई बार आउटेज की स्थिति बन चुकी है, जिससे यूजर्स को असुविधा का सामना करना पड़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button