छत्तीसगढ़

योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बाराद्वार व कुम्हारी में स्नेहपूर्ण स्वागत, शहीद मनोज बरेठ को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा तथा मलूकद्वीप आश्रम के महाराज का आज बाराद्वार व कुम्हारी कला में ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। दोपहर करीब 2 बजे वे बाराद्वार रेस्ट हाउस पहुँचे, जहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और आगे की योजनाओं पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की।

रेस्ट हाउस में मुलाकात के बाद उनका काफिला ग्राम कुम्हारी कला के लिए रवाना हुआ। यहाँ पहुँचते ही उन्होंने सबसे पहले ग्राम के शहीद मनोज बरेठ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित ग्रामीणों ने भी शहीद के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इसके बाद योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, आश्रम महाराज और साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने कुम्हारी कला निवासी बुधराम बरेठ के घर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी।

यही नहीं, वे आगे शहीद मनोज बरेठ के परिजनों के घर भी पहुंचे। उन्होंने परिवार से भेंटकर कुशलक्षेम जाना, परिवार की समस्याओं को सुना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के संवेदनशील और स्नेहपूर्ण दौरे से क्षेत्रवासियों को बड़ी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button