जांजगीर-चांपा

चांपा में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने घर सील कर शुरू की जांच

रिपोर्टर – ब्यूरो
लोकेशन – हटवारा चौक, सोनारिन घाट, चांपा


चांपा शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल की जा रही है।

हटवारा चौक स्थित सोनारिन घाट के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान राहुल केंवट, पिता शंभु केंवट, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मकान को सील कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया।
चांपा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button