क्राइम

लव ट्रायंगल में युवक की हत्या: नाबालिग गर्लफ्रेंड और नए बॉयफ्रेंड ने पहाड़ी पर ले जाकर काट डाला

ओडिशा के संबलपुर जिले में लव ट्रायंगल ने एक युवक की जान ले ली। खेत्राजपुर क्षेत्र की लक्ष्मीडुंगुरी पहाड़ी पर मिले शव की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक अभय दास को उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसके नए बॉयफ्रेंड आशुतोष दास ने सर्जिकल ब्लेड और चाकू से काटकर मौत के घाट उतारा था।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की ने अभय को पहाड़ी पर बुलाकर नशीला ड्रिंक पिलाया। बेहोश होने पर आशुतोष और लड़की ने मिलकर हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया। हत्या में इस्तेमाल नशीला पदार्थ और ब्लेड उस अस्पताल से लाए गए थे, जहां आशुतोष इंटर्नशिप कर रहा था।

8 दिसंबर से लापता अभय का शव उसके पिता को पहाड़ी के पास नजर आया। शरीर पर कई गहरे घाव और ब्लेड के निशान थे। पुलिस ने आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है और लड़की को हिरासत में लिया गया है। मामला गंभीर अपराध के तहत दर्ज है और जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button