छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा./लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मेन रोड पर लोहे की धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ससहा मेन रोड पर एक व्यक्ति तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुदेव निषाद, निवासी ससहा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार भी बरामद की है।


मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button