टेक्नोलॉजी
चांद तक पहुंचेगा आपका नाम! NASA दे रहा है फ्री मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन के तहत आम लोगों को भी इतिहास का हिस्सा बनने का मौका दे रहा है। इस मिशन के जरिए आप बिल्कुल मुफ्त अपना नाम चांद तक भेज सकते हैं। NASA ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें दुनियाभर के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
Artemis II मिशन के तहत चार एस्ट्रोनॉट्स करीब 10 दिन की यात्रा पर जाएंगे और चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे। यह 1972 के बाद पहली मानव चंद्र कक्षा उड़ान होगी। मिशन में NASA के एस्ट्रोनॉट Reid Wiseman, Victor Glover, Christina Koch और कनाडा के Jeremy Hansen शामिल हैं।
21 जनवरी तक करें रजिस्ट्रेशन
NASA की वेबसाइट पर 21 जनवरी तक नाम दर्ज कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर्स को एक डिजिटल बोर्डिंग पास भी मिलेगा, जिसे यादगार के तौर पर सेव किया जा सकता है




