छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान, राइस मिल के पास मिला शव

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शशिपुर स्थित राइस मिल के पास युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पहचान अमित केनापारा, निवासी तेलईकछार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक प्रेम प्रसंग के तनाव में था और इसी वजह से उसने यह चरम कदम उठाया।

फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के पीछे वास्तव में क्या कारण था।

संतोष महतो, एडिशनल एसपी, सूरजपुर

“मृतक अमित केनापारा निवासी तेलईकछार का था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा है और आगे की जांच जारी है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button