छत्तीसगढ़बलरामपुर

रामानुजगंज में युवक की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

REPORTER दयाशंकर यादव
LOCATION बलरामपुर, छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां वार्ड क्रमांक 7 में गुरुवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय महेश राहगीर के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम बेचने का काम करता था। घटना स्टेट बैंक रोड के पास की बताई जा रही है।


परिजनों के अनुसार, महेश पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और लगातार शारीरिक दर्द से परेशान था, जिस कारण वह मानसिक तनाव में भी था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात वह सामान्य रूप से भोजन कर सोया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button