सक्ती

डभरा में 18गढ़ सवरा सिदार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न

लोकेशन:- सक्ति जिला – डभरा
दिनांक:- 09/02/2026
रिपोर्टर:- लाला उपाध्याय


सक्ति जिले के डभरा नगर पंचायत स्थित कृष्णा पैलेस में रविवार को 18गढ़ सवरा सिदार समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को शिक्षा, करियर निर्माण और सही मार्गदर्शन के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शकों ने युवाओं को शिक्षा के महत्व, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों और समाज में सकारात्मक पहचान स्थापित करने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
वहीं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से वैवाहिक परिचय का भी सशक्त मंच प्रदान किया गया, जिससे समाज के युवाओं को एक-दूसरे को जानने और समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में समाज के एक हजार से अधिक युवक-युवतियों की सहभागिता रही। उपस्थित युवाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन में शामिल सभी सामाजिक बंधुओं, युवाओं एवं अतिथियों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button