छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रोजगार मेला: उम्मीद लेकर पहुंचे युवा, निराश होकर लौटे

रायपुर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेला युवाओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। सरकार की ओर से दावा किया गया था कि इस मेले से 15 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन तीन दिन चले आयोजन में केवल 1,816 युवाओं को ही नौकरी मिल पाई। मेले के लिए करीब 64 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया था, जबकि इंटरव्यू देने सिर्फ 7,009 युवा ही पहुंचे।

रोजगार मेले में शामिल कई युवाओं का आरोप है कि कंपनियों ने केवल रिज्यूम जमा कराए और “बाद में कॉल करेंगे” कहकर उन्हें लौटा दिया। युवाओं का कहना है कि उनके रिज्यूम पहले से ही रोजगार पंजीयन कार्यालय में मौजूद हैं, फिर उन्हें यहां बुलाने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं था। कई युवाओं ने कम सैलरी ऑफर पर भी नाराजगी जताई। कुछ मामलों में 18 हजार रुपए की मौजूदा सैलरी वाले युवाओं को 14 हजार या उससे कम का ऑफर दिया गया।
दूर-दराज जिलों से आए युवाओं और युवतियों ने यात्रा खर्च और समय की बर्बादी की शिकायत की। वहीं, कुछ को नौकरी तो मिली, लेकिन दूसरे राज्यों में पोस्टिंग और कम वेतन के कारण वे असमंजस में हैं।
रोजगार विभाग का कहना है कि कई युवाओं को जॉब लेटर दिए गए हैं और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ है, जिनसे कंपनियां आगे संपर्क करेंगी। हालांकि, बेरोजगार युवाओं में असंतोष साफ नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button