धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर शुभांशु मिश्रा
लोकेशन जांजगीर-चांपा / पामगढ़
जांजगीर-चांपा से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सड़क पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था।
मामला थाना पामगढ़ क्षेत्र के भैसो सेमरिया रोड का है, जहां आरोपी खुलेआम लोहे का कत्तानुमा हथियार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान सागर प्रजापति उर्फ कौवा के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




