छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

धारदार हथियार से दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर :- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन :- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी और अहम खबर…
शहर में धारदार हथियार लेकर
आम लोगों में दहशत फैलाने वाला एक युवक
सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
यह कार्रवाई
पुलिस की सतर्क पेट्रोलिंग
और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।
दरअसल,
हाईवे रोड स्थित
जगमोहन पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के आसपास
एक युवक बटनदार चाकू लेकर
आने-जाने वाले राहगीरों को डरा रहा था।
सूचना मिलते ही
थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम
तत्काल मौके के लिए रवाना हुई
और घेराबंदी कर
आरोपी को मौके से ही दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान
20 वर्षीय तुषार कश्यप,
निवासी पेण्ड्री, जांजगीर के रूप में हुई है।


तलाशी के दौरान
आरोपी के कब्जे से
एक नग बटनदार चाकू बरामद किया गया,
जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए
जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर
आरोपी के खिलाफ
आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत
कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपी को
विधिवत गिरफ्तार कर
न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई को
शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में
एक बड़ी और सख्त पहल माना जा रहा है।
फिलहाल,
पुलिस पूरे मामले की
आगे की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button