छत्तीसगढ़सरगुजा

सीतापुर में यूटबर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार…अशोभनीय वीडियो विवाद ने पकड़ा तूल!

सीतापुर, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)

रिपोर्टर: श्याम चौहान

सीतापुर से इस वक्त की बड़ी ब्रेकिंग न्यूज— यूटबर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को लेकर बनाए गए कथित अशोभनीय वीडियो मामले में यह कार्रवाई की गई है।बताया जा रहा है कि आकांक्षा का वीडियो बीते दिन से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कदम उठाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।इस कार्रवाई के बाद राजनीति के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष खुलकर आकांक्षा के समर्थन में उतर आया है, जबकि सत्ता पक्ष इसे कानूनी कार्रवाई बता रहा है।फिलहाल यह मामला शहर से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुआ है।अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला आगे किस मोड़ पर जाता है, क्योंकि यूटबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में भी इस गिरफ्तारी को लेकर रोष और चिंता का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button