जांजगीर-चांपा

मालखरौदा में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

लाला उपाध्याय
मालखरौदा, जांजगीर-चांपा

मालखरौदा से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है,
जहां दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोता–फगूरम सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम चरौदी की बताई जा रही है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,
घायलों में एक युवक रामकुमार, उम्र करीब 22 वर्ष,
जबकि दूसरा युवक चंद्रमा महंत, निवासी ग्राम सकरी बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, घायलों में से एक युवक का संबंध ग्राम किरकार से भी बताया जा रहा है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से
दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा पहुंचाया गया,
जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर श्रेणी में रखा है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही
मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और
मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि
हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या लापरवाही कारण बनी।
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है
और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button