छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल के घर आई नन्हीं लक्ष्मी, परिवार में खुशी का माहौल

लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: मुरली नायर / दिनांक: 30/06/2026

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि रामकुमार पटेल के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका पटेल ने एक स्वस्थ कन्या रत्न को जन्म दिया है। इस शुभ समाचार के बाद परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मंगलवार, 30 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रताप टॉकीज के पास स्थित सिद्धिविनायक लाइफ केयर अस्पताल में श्रीमती प्रियंका पटेल ने एक स्वस्थ एवं सुंदर बेटी को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार माँ और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बेटी के जन्म की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और समर्थकों ने रामकुमार पटेल एवं उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। फोन कॉल, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर लोगों ने नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने इसे परिवार के लिए सौभाग्य का क्षण बताते हुए कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है। सभी ने नवजात के स्वस्थ, सुखमय और सफल जीवन की कामना करते हुए पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं।

नन्हीं बिटिया के आगमन से पटेल परिवार में उत्सव का माहौल है। सभी शुभचिंतकों ने नवजात के उज्ज्वल भविष्य और परिवार के सुख-समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button