छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन: जांजगीर-चांपा / शिवरीनारायण / रिपोर्टर शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरौद क्षेत्र के तिवारीपारा में अवैध महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी राजकुमार यादव को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक जरीकन में भरी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये बताई जा रही है।
आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button