छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कृषि विभाग में सुरक्षा भगवान भरोसे, एक्सपायरी फायर एक्सटिंग्विशर से कैसे बुझेगी आग?

रिपोर्टर: जय ठाकुर / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के कृषि विभाग कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां आग से बचाव के लिए लगाया गया ABC ड्राई पाउडर फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायरी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसे अब तक बदला नहीं गया है।


जानकारी के मुताबिक किसी भी सरकारी कार्यालय में फायर सेफ्टी उपकरणों का समय-समय पर परीक्षण और नवीनीकरण किया जाना जरूरी होता है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। लेकिन कृषि विभाग कार्यालय में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की एक्सपायरी तारीख निकल जाने के बाद भी उसे उसी स्थिति में रखा गया है, जिससे विभागीय लापरवाही साफ दिखाई देती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा मानकों का पालन होना बेहद जरूरी है। अगर अचानक आगजनी जैसी घटना होती है और फायर एक्सटिंग्विशर काम नहीं करता, तो बड़ा हादसा हो सकता है।
अब सवाल यह उठता है कि जब सुरक्षा उपकरण ही एक्सपायरी हो चुके हैं तो विभाग ने अब तक इसे बदलने की जरूरत क्यों नहीं समझी। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर ध्यान देंगे और समय रहते फायर सेफ्टी व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे, यह देखना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button