कोरबाछत्तीसगढ़

“150 जवान, भारी हंगामा और बुलडोजर… कोरबा में पुल चोरी के आरोपी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”

लोकेशन: कोरबा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: सरोज रात्रे

कोरबा में चर्चित पुल चोरी मामले के कथित मास्टरमाइंड पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए उसके आलीशान मकान पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह-सुबह भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई राताखार इलाके में की गई, जहां कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी का दो मंजिला पक्का मकान बना हुआ है।

प्रशासन का दावा है कि यह मकान बेजा कब्जे की जमीन पर निर्मित किया गया था और इसे लेकर पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। घर के लोगों ने लगातार विरोध किया और बुलडोजर को रोकने की कोशिश भी की गई।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई रोकने के लिए रास्ते में ट्रक खड़ा कर उसका पहिया तक निकाल दिया गया, लेकिन प्रशासन पीछे हटने के मूड में नहीं दिखा। करीब 150 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती के बीच बुलडोजर कार्रवाई जारी रही।

मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, CSP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुल चोरी मामले में आरोपी के गोदाम को भी प्रशासन द्वारा सील किया जा चुका है। अब आलीशान मकान पर हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे और किन बड़े खुलासों तक पहुंचती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button