छत्तीसगढ़सूरजपुर

16 से 18 जुलाई तक जिले भर में eKYC महा अभियान, कलेक्टर ने की अपील

सूरजपुर जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब eKYC जरूरी हो गया है। इसी को लेकर जिला प्रशासन 16 से 18 जुलाई तक पूरे जिले में विशेष महा अभियान चलाने जा रहा है। कलेक्टर ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचने की अपील की है।
जिला कलेक्टर श्रीमति रैना जमिल ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि इस 3 दिवसीय विशेष अभियान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में CSC के कर्मी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान आयुष्मान कार्ड, अग्रिम स्टेक पंजीयन, वय वंदन कार्ड, आभार कार्ड और आधार अपडेशन जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।
“आपकी आधार अपडेट ना होने की वजह से कई सारी शासन की महत्वकांशी योजनाओं में आपकी सहभागिता पीछे रह जाती है। मेरा आपसे अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाएं और अपना eKYC और डिजिटल से जुड़े इश्यूज क्लियर कराएं।
प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में इलाज, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए eKYC और आधार अपडेट होना जरूरी है। इसलिए 16 से 18 जुलाई तक लगने वाले शिविरों में लोग पहुंचकर अपना काम करवा ले
एंकर:
अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या CSC सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button