जांजगीर परिवहन कार्यालय में वाहन मालिक संघ का धरना, अधिकारी पर अतिरिक्त शुल्क लेने का आरोप

जांजगीर परिवहन कार्यालय में शुक्रवार को वाहन मालिक संघ ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। संघ के पदाधिकारियों ने परिवहन विभाग के अधिकारी पर निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त राशि लिए जाने का आरोप लगाया है। वाहन मालिकों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क की कथित मांग से वे परेशान हैं और इसी के विरोध में कार्यालय में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।


जांजगीर परिवहन कार्यालय में वाहन मालिक संघ के धरना प्रदर्शन से कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन गई। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि वाहनों से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त राशि लेने की मांग की जा रही है।
वाहन मालिक संघ का कहना है कि इस संबंध में कई बार अपनी परेशानी बताई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद संघ ने परिवहन कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और कथित अतिरिक्त शुल्क की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीटीसी = राम नगारची

बाइट – विवेक सिन्हा, परिवहन अधिकारी




