छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में धारदार हथियार लहराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गंभीर वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

जांजगीर-चांपा, 26 अगस्त 2026। नैला क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार हथियार बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के मार्गदर्शन में नैला चौकी पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।

मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जूना तालाब और भाठापारा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मुकेश सूर्यवंशी (21), निवासी दर्रीपारा नैला और किशन कुमार सूर्यवंशी (26), निवासी वार्ड क्रमांक 5 नैला को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार हथियार बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कंवर सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button