छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण की रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

लोकेशन : शिवरीनारायण-राहौद, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) / रिपोर्टर : शुभाशु मिश्र

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण-राहौद की 9 वर्षीय रिद्धांशी साहू ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा तीसरी में अध्ययनरत रिद्धांशी ने रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित प्रतियोगिता में विजुअल कम्पीटिशन में चैंपियन बनने के साथ ही लिस्निंग कम्पीटिशन में फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया।


रिद्धांशी साहू ने ऑनलाइन अबेकस प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी गणितीय क्षमता को निखारा है। बताया जाता है कि वह मात्र 10 मिनट में 200 मैथ्स प्रश्न हल करने की क्षमता रखती है और अपने से बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी कड़ी टक्कर देती है। रिद्धांशी के माता-पिता विश्वा साहू और रिंकी साहू का कहना है कि शुरुआत में वह गणित में एक सामान्य छात्रा थी, लेकिन लगातार अभ्यास और अबेकस प्रशिक्षण से उसकी गणना क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
अबेकस प्रशिक्षक रेणुका शर्मा ने बताया कि 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जिनमें गणित के साथ-साथ ब्रेन डेवलपमेंट, फ्लैश कार्ड एक्टिविटी और लिस्निंग स्किल पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे बच्चों का मैथ्स का डर खत्म होता है और उनकी सीखने, समझने व लिखने की क्षमता भी बेहतर होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button