कबीरधामछत्तीसगढ़

सरैहा में पुराना बांध फूटा, खेतों में भरा पानी; फसल नुकसान की आशंका

कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम सरैहा में वर्षों पुराना बांध अचानक फूट गया। बांध टूटने से बड़ी मात्रा में पानी बह गया और आसपास के खेतों में पानी भरने से सैकड़ों एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि बांध में पहले छोटा सा होल हुआ था, जो लगातार पानी के दबाव के चलते धीरे-धीरे बड़ा होता गया। आखिरकार बांध का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पूरा पानी बाहर निकल गया।
ग्रामीणों के मुताबिक बांध काफी पुराना और कमजोर था। समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ती गई। वहीं बांध टूटने के बाद ग्रामीण जाल लेकर पानी में मछलियां पकड़ते नजर आए।
फिलहाल किसानों को फसल नुकसान की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत देने की मांग की है।

बांध टूटने से किसानों के सामने फसल नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। अब प्रशासन के सामने नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की चुनौती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button