
रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। अभियान “संवेदना” के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और पीड़िता की मां की लिखित शिकायत पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की विवेचना संवेदनशीलता और कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप की जा रही है।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को कानून के दायरे में लाया।

बाइट:
शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।




