अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा /लोकेशन: जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चांपा और सारागांव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 58 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत करीब 7,640 रुपये बताई जा रही है, बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक चांपा थाना पुलिस ने बिरगहनी चौक निवासी जितेंद्र साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 58 पाव देशी शराब जब्त की, वहीं सारागांव पुलिस ने चोरिया निवासी रिखीराम कश्यप को गिरफ्तार कर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




