छत्तीसगढ़सूरजपुर

कलेक्टर ने दिए एचपीवी टीकाकरण और माय भारत पंजीयन अभियान के निर्देश

सूरजपुर में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में एचपीवी टीकाकरण सप्ताह और माय भारत पंजीयन अभियान की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 14 से 15 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण तथा 15 से 29 वर्ष के 25 हजार युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले में 13 से 18 जुलाई तक विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह मनाया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर लगाया गया टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी पात्र बालिकाओं तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ आश्रम-छात्रावास, मदरसों और स्कूल से बाहर की बालिकाओं तक भी अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए। शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और प्रत्येक टीकाकरण की जानकारी यू-विन पोर्टल पर दर्ज की जाए।

बैठक में माय भारत अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 25 हजार युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, एनएसएस, एनसीसी और युवा संगठनों के माध्यम से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को स्वयंसेवा, कौशल विकास और विभिन्न राष्ट्रीय अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से एचपीवी टीकाकरण और माय भारत पंजीयन अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं और युवाओं को इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button