छत्तीसगढ़बलोद

ITI में अमानवीयता, छात्र की 5 उंगलियां कटी

लोकेशन:बालोद (डौंडी लोहारा) / रिपोर्टर: खिलावन चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डौंडी लोहारा स्थित शासकीय आईटीआई में अमानवीयता की हदें पार कर दी गईं। यहां छात्रों से मजदूरी कराए जाने के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पांच उंगलियां कट गईं।

बताया जा रहा है कि शासकीय आईटीआई, डौंडी लोहारा में शौचालय निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें छात्रों को ईंट ढोने जैसे मजदूरी के काम में लगा दिया गया था। इसी दौरान ट्रॉली में हाथ फंसने से एक छात्र की पांच उंगलियां कट गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


वहीं, छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनसे जबरन मजदूरी कराई जाती थी और विरोध करने पर उन्हें अपशब्द कहे जाते थे, साथ ही धमकियां भी दी जाती थीं।

फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button