अर्थशास्त्र

UPI से नहीं निकलेगा PF का पैसा? EPFO ने खुद बताया कब खत्म होगी इंतजार की घड़ी

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सकाइबर्स (PF Subscribers) के लिए एक जरूरी खबर है। लंबे समय से पीएफ (PF) क्लेम को यूपीआई (UPI) से जोड़ने की सुविधा का इंतजार किया जा रहा था। अब इस सुविधा के रोलआउट की नई टाइमलाइन और इसमें हो रही देरी का कारण सामने आ गया है। EPFO ने अपनी बहुप्रतीक्षित UPI-Linked Claim Settlement सुविधा की शुरुआत फिलहाल टाल दी है।

क्या है पूरा मामला?

EPFO अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को आधुनिक बनाने के लिए CITES 2.01 (Centralised IT Enabled Services) नाम का नया सिस्टम लेकर आया है। इस अपग्रेड (EPFO Upgrade) का मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। लेकिन नया सिस्टम लागू होने का बाद कई सदस्यों ने शिकायत की कि

* पुराने EPF अकाउंट का डेटा दिखाई नहीं दे रहा।
* पोर्टल पर लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है।
* वेबसाइट काफी धीमी चल रही है।
* PF क्लेम की प्रोसेसिंग में देरी हो रही है।
इन्हीं तकनीकी समस्याओं को ठीर करने के लिए EPFO ने फिलहाल UPI आधारित क्लेम सुविधा की लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी है।

अब कम मिलेगी सुविधा?

EPFO फिलहाल नए पोर्टल को पूरी तरह स्थिर बनाने के लिए काम कर रहा है। उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक अधिकांश तकनीकी समस्याएं दूर कर ली जाएंगी। इसके बाद UPI-Linked Claim Settlement सुविधा शुरू की जा सकती है। हालांकि EPFO ने अभी इसकी अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक इस सुविधा को पहले वित्त वर्ष 2026 के अंत कर लॉन्च किया जाना था, लेकिन अब इसके रोलआउट को टाल दिया गया है।

EPFO 3.0 का हिस्सा है यह बदलाव

UPI आधारित PF भुगतान सुविधा (PF Withdrawal By UPI) , सरकार के EPFO 3.0 डिजिटल सुधार अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य है कि PF से जुड़े काम बैंकिंग सेवाओं की तरह तेज और आसान हो जाएं।

इस परियोजना के तहत:

* क्लेम सेटलमेंट को तेज बनाया जाएगा।
* डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा।
* कागजी प्रक्रिया कम होगी।
* सदस्यों को बेहतर ऑनलाइन अनुभव मिलेगा।

EPFO फिलहाल अपने CITES 2.01 प्लेटफॉर्म की तकनीकी खामियों और पुराने डेटा के गायब होने की समस्या को सुलझाने में लगा है। इसके ठीक होते ही अगस्त में सब्सक्राइबर्स को UPI के जरिए आसानी से पीएफ पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button