एंटरटेनमेंट

4 दिन में 200 करोड़ पार… संडे को बॉबी देओल की Jana Nayagan ने मारी लंबी छलांग, बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई

नई दिल्ली। थलापति विजय और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर जन नायकन (Jana Nayagan) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। रविवार को फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया है। 

एच विनोद के निर्देशन में बनी जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग की और फिल्म का फर्स्ट वीकेंड भी धमाकेदार रहा। जन नायकन ने शनिवार से ज्यादा कमाई रविवार को की है। 

जन नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ने रविवार को 32 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कारोबार शनिवार से 10 प्रतिशत ज्यादा है। फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ 28.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार फिल्म ने हिंदी में भी अच्छी कमाई की है।

चौथे दिन किस भाषा में की ज्यादा कमाई…

हिंदी- 3.35 करोड़ रुपये

तमिल- 27.30 करोड़ रुपये

तेलुगु- 1.35 करोड़ रुपये

विदेशी बाजार में भी चला जादू

बात करें विदेशी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो विजय की आखिरी फिल्म ने यहां भी बाजी मारी है। फिल्म ने बीते दिन सिंगल डे विदेशी बाजार में 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। चार दिन में ओवरसीज का कलेक्शन 71 करोड़ के ऊपर है। भारत में भी फिल्म ने सेंचुरी मार ली है।

फिल्म का नेट कलेक्शन 124 करोड़ के पार है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 145 करोड़ के पार। फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 217.48 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का पहला वीकेंड तो सक्सेसफुल रहा है। अब देखना होगा कि वीकडेज में बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म कितना कमाती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक ऐसे अधिकारी की है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में विजय ने हीरो हैं और बॉबी देओल खलनायक। इसके अलावा पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन अहम भूमिकाओं में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button