कोरबाछत्तीसगढ़

तिलक, किताबें और सम्मान के साथ मना शाला प्रवेश उत्सव, नौनिहालों का हुआ भव्य स्वागत

लोकेशन: दीपका, कोरबा (छत्तीसगढ़)

कोरबा के दीपका स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बिंझवारपारा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नि:शुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, वहीं एकलव्य विद्यालय के लिए चयनित मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल शामिल हुए। विद्यालय पहुंचे नए बच्चों का तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकों का वितरण करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया, जिनका चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए हुआ है। साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत न्योता भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कमलेश कुमार जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और उन्हें विद्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रधान पाठक सूर्य भूषण प्रताप सिंह, सहायक शिक्षक पोखराज सिंह कंवर, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कौशल्या बिंझवार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
शिक्षा के मंदिर में आयोजित यह शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के लिए यादगार बन गया। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर प्रेरित रहने का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button