खेल

जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, इतिहास रचने से अब सिर्फ एक कदम दूर

इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड टीम की पहली पारी में उनके कप्तान जो रूट के बल्ले से 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। इसके दम पर जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारियां खेलने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। वहीं रूट अपनी इस पारी में तीन रन और बना लेते तो घर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देते जो अब उनके पास अगली पारी में तोड़ने का मौका रहने वाला है।

रूट अब सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर

बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के बाद इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी फिर से संभालने वाले जो रूट ने बल्ले से काफी शानदार शुरुआत की है। पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच में अपनी 66 रनों की पारी में जो रूट ने 112 गेंदों का सामना किया जिसमें वह 10 चौके भी लगाने में कामयाब रहे। रूट का यह 167वां टेस्ट मुकाबला है जिसकी 305वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टेस्ट में 68वां अर्धशतक लगाया है। सचिन तेंदुलकर जिनके रिकॉर्ड को रूट ने बराबर किया है उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 68 फिफ्टी लगाई थी। रूट अब एक और फिफ्टी लगाने के साथ सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ पहली पोजीशन को हासिल कर लेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) – 68 अर्धशतक
  • जो रूट (इंग्लैंड) – 68 अर्धशतक
  • शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) – 66 अर्धशतक
  • एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) – 63 अर्धशतक
  • राहुल द्रविड़ (भारत) – 62 अर्धशतक

क्लाइव लॉयड को इस मामले में रूट को छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान जो रूट अब सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने के मामले में क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ टॉप-5 में एंट्री कर गए हैं। रूट ने जैसे ही हेडिंग्ले टेस्ट में अपनी फिफ्टी पूरी की तो यह उनकी बतौर कप्तान 42वीं फिफ्टी प्लस रनों की पारी थी। इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं जिनके बल्ले से बतौर कप्तान टेस्ट में 61 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली थी।

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) – 61 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 54 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया) – 51 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान) – 43 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
  • जो रूट (इंग्लैंड) – 42 फिफ्टी प्लस रनों की पारी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button