छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, दो छात्र गंभीर घायल

रिपोर्टर : दीपक यादव / लोकेशन : जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा मार्ग स्थित खोखसा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।



बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो 5 से 6 बार पलटी खाते हुए सड़क पर जा गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों छात्र परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।




