छत्तीसगढ़सूरजपुर

प्रतापपुर रिहायशी इलाके के मोबाइल दुकान में चोरी

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रिहायशी इलाके कदमपारा में पेट्रोल पंप के बगल स्थित सुशील मोबाइल दुकान में बीती रात करीब 2 बजे चोरी की वारदात हुई है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने दुकान की सीलिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में छोटे-छोटे बच्चे चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुख्य रिहायशी इलाके में देर रात हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रात में नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग होती, तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

फिलहाल चोरी में कितने कीमती सामान और कितनी राशि गई है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अब बड़ा सवाल यह है कि रिहायशी और मुख्य इलाके में रात करीब 2 बजे चोरी की वारदात के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग कहां थी?
लोगों की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर टिकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button